फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक पर सवार चार युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह रामपुर-मुरादाबाद बाईपास पर गिन्नौर दी माफी गांव के पास एक बाइक पर सवार युवकों को में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसेेे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी मूलचंद्र सिंह (20) राजमिस्त्री था। वह गांव निवासी बंटी सिंह, संजय सिंह और सुनील सिंह के साथ एक बाइक पर सवार होकर नया मुरादाबाद योजना में काम पर जा रहा था। बाईपास पर सुबह करीब नौ बजे बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में मूलचंद्र सिह की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य तीनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद मूलचंद्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें