मुरादाबाद। गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहजेब का आरोप है कि उसे एक महिला सात साल से ब्लैकमेल कर रही है। उसके अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए हनी ट्रैप मामले में फंसा रखा है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
लोहे का काम करने वाले शाहजेब ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब सात साल पहले उसके संपर्क में एक महिला आई। महिला ने उससे नजदीकियां बढ़ाकर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। आरोप है कि इस फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। महिला ने अपने पति और अन्य की मदद से निकाहनामा भी बना लिया है। पिछले सात साल से वसूली की जा रही है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में गलशहीद थाने की पुलिस को चौबीस घंटे में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।