फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जीएसटी चोरी के आरोप में सामान से लदी बस और तीन डंपर पकड़े

Sat, 14 Mar 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात समान से लदी निजी बस को जीएसटी चोरी के आरोप में पकड़ लिया। बस चालक दिल्ली से कपड़े लादकर लौट रहे थे। इसके अलावा उप खनिज लदे तीन डंपरों को भी जांच टीम ने पकड़ लिया लेकिन कोर्ट के आदेश पर उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के सचल दल को सूचना मिली कि निजी बसों में रोजाना लाखों रुपये कीमत के सामान दिल्ली से लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने रात करीब 12:00 बजे नगर के तिकोनिया पुलिस चेक पोस्ट पर बस को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बस का चालक भाग निकला। बाद में टीम ने बस को गांव रामूवाला गनेश में एक ढाबे पर ले जाकर जांच की।
इस बीच व्यापारी भी आ गए थे। इस बारे में अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी। इधर बृहस्पतिवार रात उत्तराखंड से आ रहे उप खनिज लदे तीन डंपरों को टीम ने पकड़ लिया। इस मामले में अपर आयुक्त पूजा दीक्षित ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर मुक्त कर दिया। इस मामले में संबंधित डंपर स्वामी कोर्ट का आदेश शाम को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने मनोज परमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डंपर छोड़े गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें