बिलारी। थाना क्षेत्र में शाहबाद रोड पर ग्वारखेड़ा गांव के शनि मंदिर के सामने रविवार शाम दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक बाइकसवार रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत छितौनी गांव निवासी हेयरसैलून कारीगर मोहम्मद अली (22) की मौत हो गई। छितौनी गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम का बेटा मोहम्मद अली तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में हेयर कटिंग सैलून पर काम करता था। वह सप्ताह भर पहले ही ईदे मिलादुन्नबी का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आया था। रविवार शाम मोहम्मद अली अपने ममेरे भाई थाना सोनकपुर के अलीनगर गांव निवासी समीर को बाइक पर बैठाकर बिलारी नगर में शॉपिंग करने जा रहा था। शाम लगभग साढ़े छह बजे जैसे ही उसकी बाइक ग्वारखेड़ा के शनि मंदिर के सामने पहुंची तभी बिलारी से सैफनी को जा रहे तेज रफ्तार बाइकसवार ने मोहम्मद अली की बाइक में टक्कर मार दी।