फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई 10 साल की बालिका झुलसी

Thu, 19 Feb 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार की शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक और बालिका झुलस गई।
विज्ञापन

मोहल्ला ख्वाजा नगर निवासी तसलीम की बेटी तनीशा (10) बुधवार की शाम में मकान की छत पर खेल रही थी तभी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तेज करंट तनीशा से लग गया और वह झुलस कर गिर गई। विद्युत हादसा होने पर परिजनों में खलबली मच गई और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बालिका को निजी अस्पताल में इलाज कराया जिसकी हालत में बेहतर बताई है। वहीं इसी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने एक बालिका समेत कई लोग जान गंवा चुके है और बुरी तरह से झुलस चुके हैं क्योंकि हाईटेंशन लाइन अनेक मकानों की छत से कुछ ही ऊंचाई से गुजर रही है जोकि दो से तीन फिट की दूरी से तेज करंट से मार देती हैं। लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का स्टीमेट पास होने के बावजूद भी उसे नहीं हटाई जा रही है जिसको लेकर लोगों में विद्युत विभाग को लेकर आक्रोश है। वहीं एसडीओ दया शंकर के आश्वासन दिया कि जल्द की हाईटेंशन लाइन के लचीछे के तारों को ऊंचा करा दिया जाएगा ताकि इस तरह की हादसे की पुर्नावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें