मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के पोस्टआफिस पर मंगलवार को देर रात एलटी ग्रेड के शिक्षकों की भर्ती के आवेदन फार्म जमा करने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लेकिन रात 11 बजे काउंटर बंद कर देने पर अभ्यर्थी भड़क उठे और हंगामा किया।
प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग की एलटी ग्रेड के शिक्षकों भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। अंतिम तिथि से पहले फार्म आयोग तक पहुंच सके, इसके लिए अभ्यर्थी रात में रेलवे स्टेशन के पोस्टआफिस पहुंचे। वहां सुबह चार बजे तक रजिस्ट्री होती है। लेकिन मंगलवार रात को 11 बजे ही बंद कर दिया। जिससे भड़के अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करना शुरू कर दिया गया।