मुरादाबाद। छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। सोमवार को नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू होगी। महानगर में भी कई स्थानों पर पूजा के लिए बनाए गए तालाबों की साफ सफाई की जा रही है।
पूर्वांचल और बिहार की सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा की शुरुआत सोमवार से हो रही है। बेटे की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए महिलाएं व्रत रखेंगी। 27 अक्तूबर को नहाय खाय से पूजा की शुरुआत होगी। सोमवार को सात्विक खाना बनाया जाएगा। लहसुन प्याज और उड़द की दाल वर्जित हो जाएंगे। घर में पवित्रता और शुद्धता पर विशेष ध्यान रहेगा। व्रत रहने वाली महिलाएं जमीन पर चटाई बिछाकर सोएंगी। 28 अक्तूबर मंगलवार को खरना होगा। सुबह से ही महिलाएं निर्जला व्रत रहेंगी। सूर्यास्त के बाद मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर बनाई जाएगी। पूजा के बाद खीर को प्रसाद के रूप में पूरा परिवार खाएगा। उस दिन शाम को मीठा खाना खाया खाएंगे। बुधवार को निर्जला व्रत शुरू होगा। शाम को डूबते सूरत हो नदी और तालाब के जल में खड़े होकर अर्घ्य देंगी। 30 अक्तूबर गुरुवार को सुबह पूजा के साजो सामान के साथ नदी और तालाब के किनारे सपरिवार एकत्रित होंगी और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। घर लौटकर खाना खाकर व्रत तोड़ेंगी। महानगर में रामगंगा नदी, गांगन नदी के तट के साथ ही कपूर कंपनी, बुद्धि विहार के दो पार्क में तालाब बनाए गए हैं।