फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा छोड़ने के विवाद के बाद युवक की जान गई

Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। बच्चों के पटाखा छोड़ने के विवाद में पड़ोसी ने पत्नी के सिर में डंडा मार दिया। हालांकि इस झगड़े में दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से फैसला भी कर लिया। लेकिन आहत युवक सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उसके परिजनों ने दूसरे पक्ष को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के सिरकोई भूड़ में बबूल के घर के बाहर बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे। कृपाल सिंह के बच्चे भी यहां पटाखे छोड़ रहे थे। बबलू ने उन्हें डांटकर भगा दिया। उसने अपने घर के बाहर पटाखे छोड़ने से मना किया। बच्चे ने घर जाकर शिकायत की तो कृपाल की बड़ी बेटी मौके पर पहुंची और उसके व बबूल के बीच भी कहासुनी शुरू हो गई। बबूल की पत्नी भी मौके पर आ गई और दूसरी ओर से कृपाल की पत्नी पुष्पा भी आ गई। दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हुई। इस बीच बबलू ने पुष्पा के सिर में डंडा मार दिया। झगड़े की सूचना पर कांशीराम नगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। यहां दोनों में फैसला हो गया। इस बीच पत्नी से झगड़े की सूचना पर कृपाल सिंह भी पुलिस चौकी पहुंच गया। चौकी पर दोनों पक्षों में फैसला लिखा जा रहा था लेकिन कृपाल पत्नी और बच्चों को वहीं छोड़कर घर लौट गया। पत्नी के सिर में पड़ोसी के डंडा मारने से आहत कृपाल सिंह को दिल का दौरा पड़ा और घर में ही उसकी मौत हो गई। पुष्पा और बाकी परिजन जब पुलिस चौकी से घर लौटकर आए तो कृपाल सिंह मृत पड़ा था। कृपाल चाट पकौड़े का ठेला लगाता था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुुष्पा का कहना है कि यदि बबलू से झगड़ा नहीं होता तो उसका पति जिंदा होता। पुलिस का कहना है कि पुष्पा की तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें