फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, दो जख्मी

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगवानपुर। कांठ रोड पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो किशोर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गए। दोनों को गंभीर हालत में कासमास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया। दोनों किशोरों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को अगवानपुर निवासी किशोर तालिब (16) और शोएब (14) बाइक से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। रेलवे क्रासिंग के पास मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने वाहन को हाईवे पर वापस मोड़ना चाहा। तभी बाइक सवार दोनों किशोर नियंत्रण खो बैठे और बाइक समेत सीधे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसे। घटना के बाद भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को कासमॉस अस्पताल में भर्ती कराया। तालिब की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें