फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की निकली शोभायात्रा

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। इस्कान की ओर से रविवार को सैनी धर्मशाला बंगला गांव से गाजे बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्पों की वर्षा की। लोगों में भगवान जगन्नाथ का रथ अपने हाथ से खींचने की होड़ रही।
विज्ञापन

इस्कान सेंटर इंचार्ज दयासार दास ने कहा कि जो मनुष्य भगवान जगन्नाथ के दर्शन करता है। आरती उतारता है। अपने हाथ से भगवान जगन्नाथ के रथ के रस्सों को खींचता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। कलियुग में पंद्रह हजार वर्ष तक जगन्नाथ भगवान प्रथ्वी पर रहेंगे। शोभायात्रा थाना नागफनी, रामलीला मैदान, चार खंभा रोड, जिगर कालोनी चौराहा, नट बाबा मंदिर पहुंचा। नट बाबा मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों ने एकादशी का प्रसाद ग्रहण किया और भक्तिभाव से आनंद लेते हुए नृत्य किया। इस मौके पर नरोत्तम सैनी, महेंद्र जोशी, ताराचंद्र, कुुंतीरानी, चंद्रपाल, होरीलाल, शिवकुमार, लल्लू सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संग्रामजित दास, संचालन दीनदयालु माधवनंदन दास ने किया। आभार देवकी नंदन ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें