फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपटेशन और सुगंध से भरे गए सैंपल

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को प्रशासन की टीम ने टेंपटेशन और सुगंध से बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू और मावे का सैंपल भरा। दूध की डेयरी पर छापा मारकर भी नमूने भरे गए। वहीं कस्बाई इलाकों में भी चेकिंग कराई गई। दिन भर चले अभियान से हड़कंप मचा रहा।
त्योहारी मार्केट की निगहबानी शुरू कर दी गई है। शनिवार को मंडलीय खाद्य अधिकारी रवि शर्मा की अगुवाई में निकली टीम ने सबसे पहले लाजपतनगर में स्थित सुगंध की दुकान पर छापा मारा। यहां से बूंदी के लड्डू का सैंपल भरा गया। इसके बाद फूड इंसपेक्टरों की टीम हरथला में स्थित टेंपटेशन की वर्कशाप पर पहुंची। यहां से बेसन के लड्डू और मावा का नमूना भरा। वर्कशाप में साफ सफाई के चौकस इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए। मालवीय नगर में न्यू जनता डेयरी पर छापा मारा गया। यहां से घी का सैंपल भरा गया। इसी इलाके में स्थित ओम स्वीट हाउस से बर्फी का नमूना लिया गया। कुल पांच सैंपल भरे गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बर्फी पर चढ़ा रहे एल्युमीनियम का बर्क
मुरादाबाद। बर्फी पर चांदी की जगह एल्युमीनियम का बर्क चढ़ाया जा रहा है। प्रयोगशाला से जारी होने वाली रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हो चुका है। शनिवार को जब सैंपल भरे गए तब भी प्रारंभिक पड़ताल में एल्युमीनियम की ही बात सामने आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें