फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली को लेकर मंडल भर में चौकसी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली को लेकर मंडल भर में सरकारी मशीनरी को चौकस कर दिया गया है। जोर इस बात पर रहा कि कहीं भी आबादी के बीच में आतिशबाजी की बिक्री नहीं होनी चाहिए। प्रशासन द्वारा जो भी स्थान पटाखा बिक्री के लिए तय किए गए हैं वहां दुकानें लगाईं जाएं। बिजली आपूर्ति को भी दुरुस्त रखा जाए। अगर कहीं फाल्ट होता है तो उसे तत्काल अटेंड किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमिश्नरी में हुई कानून व्यवस्था की समीक्षा मीटिंग में त्योहारों पर फोकस रहा। ट्रैफिक प्लान से लेकर खाद्य पदार्थों की चेकिंग तक पर चरचा हुई। यहां मंडलायुक्त सुधीर गर्ग और डीआईजी गुलाब सिंह ने अफसरों से कहा कि त्योहारी सीजन में अलर्ट रहने की जरूरत है। जिन स्थानों पर पहले कभी कोई विवाद हुआ हो वहां खास एहतियात बरती जाए। सीओ और एसडीएम अपने क्षेत्र में चेकिंग करके यह देखेंगे कि कहीं आबादी के बीच तो पटाखों की बिक्री नहीं हो रही है। फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट किया गया। यहां कहा गया कि दिवाली के आसपास बिजली की खपत बढ़ जाती है। फाल्ट भी अधिक होते हैं लिहाजा तत्काल फाल्ट दुरुस्त करने की व्यवस्था कराई जाए। अगर कहीं किसी प्रकार के विवाद की सूचना मिलती है तो तत्काल अधिकारी मौके पर पहुंचे। हर छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लिया जाए। मीटिंग में मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर और संभल के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें