फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब दगे कारतूस, छलनी हुए टारगेट

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार से शुरू हुई शूटिंग प्रतियोगिता में खूब कारतूस दगे। शाम तक धांय धांय होती रही। टारगेट भी छलनी हो गए थे। शुरूआत अधिकारियों ने निशाना लगाकर की। लेकिन यहां केवल एसएसपी लव कुमार का निशाना ही टारगेट तक पहुंचा था बाकी तो बहुत दूर रह गए थे। डबल ट्रैप पहली दफा हुआ था लिहाजा प्रतियोगिता में सबसे बड़ा आकर्षण यही रहा।
सुबह से ही फायरिंग बट पर सरकारी अमला जुटा था। आयोजकों के साथ तमाम शूटर भी पहुंचे। प्रतियोगिता की शुरूआत अधिकारियों द्वारा लगाए गए निशाने से हुई। डबल ट्रैप में डीएम दीपक अग्रवाल और एसएसपी लव कुमार ने निशाना लगाया। इसके बाद यहां .22 रायफल से शूटिंग कराई गई। इसमें पहले दिन मुरादाबाद मंडल के अलावा मुजफ्फरनगर के शूटरों ने भी हिस्सा लिया। शाम तक कई चरण में प्रतियोगिता चली। जिसमें स्कूल के छात्रों ने भी जमकर निशाने साधे। दूसरी ओर एयर पिस्टल और एयरगन से निशानेबाजी हुई। सबसे पहले डीआईजी और एसएसपी ने निशाने लगाए। बाद में कॉलेज के छात्रों व अन्य ने निशानेबाजी की। पहले दिन .22 बोर शूटिंग के लिए करीब 100 तथा एयरगन व एयर पिस्टल के लिए 150 एंट्री कराई गई। .22 बोर शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए कारतूस के खोखे वापस करने की पाबंदी रही। दोनाें ही प्रतियोगिता शाम तक चलती रहीं। शुक्रवार को .22 बोर और एयरगन प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम आएंगे। वहीं डबल ट्रैप प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें दिल्ली, बुलंदशहर, उत्तराखंड आदि के भी निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान संयोजक एडीएम सिटी प्रवीण मिश्रा, राकेश चंद्र, प्रवीण रस्तोगी, एसएन इकबाल अहमद, इस्लाम अहमद, हाफिज वरकतुल्ला, सरताज अहमद, असरफ अहमद, अहसास अहमद, हमजा, अफजाल अहमद, सलीम खां आदि रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी गुलाब सिंह ने किया।
विज्ञापन


ऐसी प्रतियोगिताएं बढ़ाती हैं मनोबल: डीआईजी
मुरादाबाद। मतलबपुर फायरिंग रेंज पर शूटिंग प्रतियोगिता प्रारंभ कराने के बाद डीआईजी गुलाब सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने पहली बार हो रही डबल ट्रैप प्रतियोगिता को लेकर खुशी भी जाहिर की। जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल ने कहा कि मुरादाबाद में बहुत ही जल्द शूटिंग रेंज तैयार कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नवाबपुरा में भूमि भी उपलब्ध हो चुकी है। इसका पूरा प्रपोजल तैयार किया जा चुका है। यह शूटिंग रेंज प्रदेश की एक माडर्न रेंज होगी। वहीं वहीं एसएसपी लवकुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं से ही प्रतिभाओं की पहचान होती है। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान नियम और कायदे अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


85 साल की उम्र में अचूक निशाना
मुरादाबाद। 85 वर्ष की उम्र में भी एसएन इकबाल अहमद खां ने डबल ट्रैप में सटीक निशाने लगाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि अचूक निशाना लगाने के लिए दृढ इच्छा शक्ति और हौसले की जरूरत है। निशाना लगाते वक्त शूटर का पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए। अभ्यास के लिए सर्व प्रथम एयरगन का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें