फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बाक्सिंग चैंपियन बनने की तैयारी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद बाक्सिंग रिंग पर इन दिनों युवाओं का जोश कुछ अलग ही कहानी कह रहा है। मुक्कों की बारिश में वह ऐसा तूफान लाना चाहते हैं कि स्टेट बाक्सिंग चैंपियन का खिताब मेजबान मुरादाबाद के सिर माथे पर शोभायमान हो सके। इनमें कुछ स्टेडियम के रूटीन खिलाड़ी हैं तो कुछ पुराने बॉक्सर भी कामकाज छोड़कर रिंग पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

दरअसल खेल विभाग स्टेट बाक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। पहले 27 अक्तूबर से चैंपियनशिप शुरू होनी थी लेकिन नेशनल चैंपियनशिप की तारीख कुछ बढ़ने के चलते अब 9 नवंबर से स्टेट चैंपियनशिप शुरू होने की बात कही जा रही है। सब कुछ फाइनल है बस यूपी बाक्सिंग एसोसिशन की डेट पर मुहर लगनी शेष है। आरएसओ राजेश कुमार सिंह के अनुसार प्रमुख सचिव खेल भुवनेश कुमार टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। बाक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी एसके क्षेत्री के अनुसार प्रदेश भर से करीब 200 मुक्केबाज इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें