अगवानपुर (ब्यूरो)। कस्बे के एक कॉलेज से लौट रहीं छात्राओं से छेड़खानी करने वाले युवकों को शनिवार दोपहर लोगों ने जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
सिविल लाइंस थाना अंतर्गत अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास पर स्थित एक कालेज से छुट्टी के बाद छात्राएं अपने-अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने उन्हें रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवती के साथ मारपीट भी की। जैसे ही लोग दौड़े, युवक भागने लगे। लेकिन छात्राओं ने एक युवक को पकड़ लिया। पहले छात्राओं ने आरोपी को चप्पलों से पीटा और फिर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने। सूचना देकर पुलिस को भी बुलाया गया। चौकी इंचार्ज ने कठोर कार्रवाई की बात कही है।