फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिहरनाथ मंदिर जा रहे शिवसैनिक गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल के हरिहर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिव सेना के कार्यकर्ताओं की शनिवार दोपहर पुलिस प्रशासन से घंटों नोकझोंक हुई। मानसरोवर पैराडाइज होटल से जैसे ही गाड़ियों के काफिले के साथ शिवसैनिक चले, गांगन नदी के पास उन्हें रोक लिया गया। सभी को गिरफ्तार करके थाने लाया गया। दो घंटे बाद एसीएम ने निजी मुचलके पर रिहा किया।
हरिहर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए हर साल शिवसैनिक संभल रवाना होते हैं। शनिवार को भी पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सुबह शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों शिवसैनिक मानसरोवर पैराडाइज होटल में एकत्र हुए। सूचना पर पुलिस प्रशासन के तमाम अफसर पहुंचे। मंडल प्रमुख हेमेंद्र सिंह चौहान व महानगर प्रमुख की उनसे नोकझोंक भी हुई। इसके बाद शिवसैनिक पैदल, दो पहिया और चार पहिया वाहनों से आगे बढ़े। गांगन नदी के पास पीएसी और पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। इस पर पुलिस से नोकझोंक हुई। लाठियां फटकारकर पुलिस ने उन्हें हटाया। 185 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके थाने लाया गया। हंगामे से दिल्ली रोड पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाज सभी को मजिस्ट्रेट ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया। हंगामे और प्रदर्शन में जिला प्रमुख और मंडल प्रमुख के साथ कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, नन्हें चौधरी, विशाल शर्मा, मनीष, रवींद्र आर्य, रोशनलाल सैनी, दिनेश जाटव, शंकर शर्मा, अशोक राठौर, रमाकांत एडवोकेट, योगेश कुमार, विक्रांत गुप्ता, शुभम वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें