फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा करतूत का खामियाजा

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने बुधवार को जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद कहा कि कांठ थाने में कार्यकर्ताओं पर अत्याचार की हद पुलिस ने पार कर दीं। इस घटना में शामिल रहे अधिकारियों को अपनी करतूत का खामियाजा भुगतना ही होगा, क्योंकि सपा सरकार हमेशा नहीं बैठी रहने वाली।
विज्ञापन

एमएलसी महेंद्र सिंह के साथ मुरादाबाद पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के साथ थाने में अपराधियों से भी बदतर सुलूक किया गया, उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। लेकिन सत्ता के इशारे पर पुलिस ने सभी को डेढ़ दर्जन संगीन धाराओं में बुक करके जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि कांठ थाने की हवालात में चार जुलाई की रात को पुलिस ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया। चेहरों पर जूते मारे, लाठी डंडों से पीटा और पानी मांगने पर कार्यकर्ताओं को पेशाब तक पिलाया गया। बोले, प्रदेश सरकार खुद अराजकता फैला रही है। जो कुछ हुआ है उससे कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। भाजपा लंबी लड़ाई के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें