मुरादाबाद (ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय एवं समस्त वाह्या न्यायालयों में एक वृहद लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम उपस्थित न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने कुल 1797 वाद निस्तारित किए। इनमें दीवानी के 17, फौजदारी के 1661, राजस्व के 102, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के 10 और मोटर वाहन दुर्घटना के 06 वाद शामिल हैं।