फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और दो जिलाध्यक्षों से थाने में मारपीट

Sat, 05 Jul 2014 05:37 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा ने जिला और मंडल प्रशासन को बवाल के लिए जिम्मेदार बताते हुए पूर्व मंत्री गुलाबो देवी समेत अपने पांच बड़े नेताओं के साथ कांठ थाने में मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर भाजपा आक्रामक है और उसने एक सिरे से जिले के सभी अफसरों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कांठ पुलिस ने पूर्व मंत्री गुलाबो देवी, मुरादाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह चौधरी, अमरोहा के जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, संभल के जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता और विकास जैन को पुलिस ने कांठ थाने के लॉकअप में डाल दिया और एसपी देहात अनिल कुमार सिंह ने सभी की बेरहमी से पिटाई की है। भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि थाने के हवालात में भाजपा नेताओं के साथ पुलिस आतंकियों जैसा बर्ताव कर रही है और उन्हें पानी व खाना भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बवाल के लिए भी एसपी देहात और जिले व मंडल के पुलिस प्रशासनिक अफसर ही जिम्मेदार हैं जिन्हें तुरंत हटाकर इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने चाहिए। सांसद सर्वेश सिंह ने बताया कि उन्होंने डीआईजी से भाजपा नेताओं पर कांठ थाने में की जा रही पुलिस बर्बरता की शिकायत की है, गृहमंत्री से बात करेंगे। विभाग संगठन मंत्री रतींद्र त्यागी ने कहा कि पार्टी नेताओं पर की जा रही बर्बरता का जवाब अफसरों को देना होगा, पार्टी इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें