फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज में लगा ध्यान योग साधना शिविर

Sat, 05 Jul 2014 05:37 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। आर्य समाज स्टेशन रोड पर गुरुवार को ध्यान योग साधना शिविर में ध्यान को एकाग्र करने के तरीके सिखाए गए। योग गुरु एवं शिविर के निर्देशक स्वामी दिव्यानंद सरस्वती ने प्रभु भक्ति संध्या से शुरुआत कराई और फिर मुख एवं नासिका से ॐ ध्वनि का उच्चारण करवाया। सांस की गति पर सभी का ध्यान केंद्रित करवाया गया। इसके उपरांत नासिका के जरिए स्वर में समानता, भ्रामरी जो बुद्धि को बढ़ाने वाली क्रिया है करवाई गई। इसके बाद प्रत्याहार के अंतर्गत धीरे धीरे श्वसन क्रिया कराते हुए शांत अवस्था में ले गए जिससे पूर्ण एकाग्रचित्त अवस्था में आ गई। उन्होंने विभिन्न आसनों के जरिए शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने की क्रियाएं करवाई गई। शिविर में डा. राममुनि, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, हिमांशु राठौर, आशा जैमिनी, कनकलता, शिवऔतार सरस, ओमप्रकाश आर्य, रमेश सिंह, वीरेंद्र आर्य, सुमित आर्य, सुधा आर्य, देवकीनंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें