फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में फिंगर प्रिंट मिला रही पुलिस

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। आशियाना में दवा व्यापारी यशदीप रस्तोगी के घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। अब पुलिस मौके पर मिले फिंगर प्रिंट को घर पर आने जाने वालों से मिलाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

दवा व्यापारी यशदीप रस्तोगी के घर पर एक मई की अपरान्ह चोरी हुई थी। घटना के वक्त यशदीप अपने परिवार के साथ पड़ोस में एक शादी वाले घर में गए थे। दोपहर बाद जब वह लौटे तो दंग रह गए। चोरों ने अलमारी में रखे लाखों के जेवर, नगदी आदि गायब कर दिया था। शुरुआत से ही संदेह घर पर पूर्व में काम कर चुके प्लंबर, फिटर पर जताया जा रहा था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए थे। अब फिंगर प्रिंट मिलाने के लिए भेजा गया है। अफसरों ने बताया कि जिस तरह से वारदात हुई, उससे किसी करीबी का ही इसमें हाथ है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें