मुरादाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल की गुरहट्टी पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मी ने उनके ड्राइवर के साथ हाथापाई भी की। दीपक अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे वह अपनी बीट कार से कटरानाज आफिस जा रहे थे। गुरहट्टी चौराहे पर खड़े सिपाही ने रोका। ड्राइवर ने कहा कि उन्हें अपने दफ्तर जाना है और वह रोजाना जाते हैं तो सिपाही ने गालीगलौज व अभद्रता शुरू कर दी। हंगामा देख एक दरोगा ने आकर बीचबचाव किया।
--
बेहोशी की हालत में मिली महिला
मुरादाबाद (ब्यूरो)। कटघर के गुलाबबाड़ी में एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पहनावे से वह किसी मध्यमवर्गीय परिवार की प्रतीत हो रही थी। लेकिन उसने लोगों को कुछ नहीं बताया। पुलिस के अनुसार महिला कोई दवा पी थी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। लेकिन बाद में परिवार वाले आकर उसे घर ले गए। उन्होंने किसी तरह की शिकायत नहीं की।