फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस पार्टी की राष्ट्र रक्षा और विकास रैली-

Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर के जीआईसी मैदान में राष्ट्र रक्षा और विकास रैली में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मो. अयूब ने कांग्रेस के साथ सपा और बसपा पर सीधे हमले किए। मुजफ्फरनगर कांड पर राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमान को देश का गद्दार साबित करने में जुटी है। मुजफ्फरनगर े पीड़ितों को राहुल गांधी ने आईएसआई एजेंट बता डाला। इसी के साथ सपा और बसपा को सांप्रदायिक ताकतों के हाथ खेलने का आरोप लगाया तो वहीं आह्वान किया कि मुसलमानों अपना झंडा और अपना नेता चुन लो तभी उनका हक मिलेगा।
विज्ञापन

पीस पार्टी मुखिया डा. अयूब ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू 1950 में जो अध्यादेश लाए थे वह मुसलमान विरोधी था। कांग्रेस आज भी उसी नक्शेकदम पर चल रही है। हमारी आबरू, हमारी इज्जत की रक्षा नहीं हो रही। लोकसभा चुनाव में पीस पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतती है तो मुस्लिमों को उसका हक दिलाने का काम काम होगा। सवाल किया कि मुस्लिम मतों की बदौलत सरकार बनाने के बावजूद सपा ने क्या दिया? रैली को प्रदेश अध्यक्ष डा. अब्दुल मन्ना, मो. उमर अंसारी, इंजीनियर इरफान, जिलाध्यक्ष नादिर अली मंसूरी, महानगर अध्यक्ष शाहिद मलिक आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें