फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2014 05:50 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। एबीवीपी के जिला संयोजक दीपक चौहान के सनसनीखेज हत्या में वांछित चल रहे चौथे आरोपी शिवम को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस में दयानंद कालेज के पास वह किसी से मिलने आया था। उसने बताया कि दीपक को प्लाट में दबोचने के बाद उसी ने कंधे पर गोली मारी थी। फुफेरे भाई रोहित चौधरी के कहने पर वह साथ आया था। शिवम बाजपुर में 11वीं का छात्र है।
दो जनवरी की शाम दीपक चौहान को आशियाना में आरआरके स्कूल के पास नीटू चौहान के घर से निकलते समय चार युवकों ने गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी थी। बीती 10 जनवरी को पुलिस ने केजीके कालेज के छात्रनेता मोहित चौधरी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया था। मोहित के साथ उसके बिलारी निवासी दोस्त रोहित चौधरी और स्वार रामपुर के एक नाबालिग लड़के को पकड़ा गया था। पूछताछ में बाजपुर निवासी शिवम उर्फ मजनू और हरथला के संजय का नाम सामने आया था।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिवम ने बताया कि वह रोहित का ममेरा भाई है। रोहित ने उससे बताया था कि दीपक से उसका झगड़ा हुआ है। दीपक को सबक सिखाने के इरादे से आए थे। लेकिन यहां रोहित और मोहित ने गोली मार दी। तब आखिरी गोली उसने मारी। जो दीपक के कंधे पर लगी थी। वारदात के बाद वह नैनीताल चला गया था।
विज्ञापन

--
कालेज का दबंग है शिवम
शिवम अपने कालेज का भी दबंग है। 11वीं में पढ़ता है, लेकिन उसकी जान पहचान डिग्री कालेजों तक है। ऊधम सिंह नगर में तमाम कालेजों में वह दबंगों के साथ रहता है। उसने बताया कि रोहित पहले बाजपुर में ही था। बाद में केजीके कालेज में दाखिला लिया। उसने बताया था कि अक्सर वह भी रोहित के साथ इनोवा से केजीके आता जाता था। तब मोहित से मुलाकात हुई थी। वारदात के लिए तमंचा उसे रोहित ने दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें