मुरादाबाद। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चल रही 60वीं आल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिंदू कालेज का दबदबा बुधवार को भी कायम रहा। कालेज के छात्र ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई के मुक्केबाज को हराया।
प्रतियोगिता में बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आकाश और अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई के टी किरुभाकर के बीच मुकाबला हुआ। 64 किग्रा वर्ग में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में आकाश ने जीत दर्ज की। मुरादाबाद जिला बाक्सिंग एसोसिएशन के सचिव एसके क्षेत्री ने बताया कि जिस प्रकार से खिलाड़ी खेल रहे हैं उससे पदक जीतना तय है।