फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो के खिलाफ अभिभावकों की ‘हुुंकार’

Mon, 25 Nov 2013 05:45 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। पोलियो अभियान के बूथ डे पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने निकले। हालांकि, पिछली बार की अपेक्षा इस बार तीन हजार कम बच्चे बूथों पर पहुंचे।
विज्ञापन

कमिश्नर शिवशंकर सिंह ने सैनी धर्मशाला व अंबिका प्रसाद इंटर कालेज के बूथों पर बच्चों को ड्राप पिलाई। सीएमओ डा. संजीव यादव ने देर शाम बताया कि बूथ डे पर 3.51 लाख बच्चों ने ड्राप पी। नागरिक सुरक्षा की ओर से बूथों पर वार्डन की ड्यूटी लगाई गई थी। यहां डिवीजनल वार्डन अशोक गुप्ता, तनवीर वारी, अतुल जौहरी, तेजस्वी गुप्ता, रोबिन यासमीन, शिराज अहमद मौजूद रहे। कोर पीसीआई ने कई स्थानों पर बूथ लगाए। बीसीवी एडवाइजर रीना डे, डीयूसी डा. मुहम्मद जावेद ने बूथों का निरीक्षण किया। रोटरी क्लब ईस्ट ने रोडवेज बस अड्डे व रोटरी क्लब ग्रेट ने रेलवे स्टेशन, मंडी चौक पर बूथ लगाए। इनरव्हील क्लब नार्थ स्टार ने रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री पर बूथ लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें