पेट्रोल के दाम बढ़ाने का विरोध
मुरादाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पेट्रोलियम पदार्थों के बार बार दाम बढ़ाने पर रोष जताया। इसके विरोध में हनुमान मूर्ति चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री एवं केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने बार बार पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम आदमी एवं टेंपो चालकों की कमर तोड़ दी है। इससे किराए में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने डिलीवरी मैन द्वारा सिलेंडर के अधिक दाम वसूलने और पेट्रोल पंपों पर घटतौली पर आक्रोश जताया। उन्होंने बढ़ाए दाम वापस लेने की मांग की। इसके बाद पुतले का आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर सुरेश कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, मनोज कुमार, पवन ठाकुर, सचिन, कपिल, रमेश, गोविंद, वीरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मुकेश कुमार, संजय राघव, संजीव, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।