फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महिला विंग की हुंकार, दिल्ली में बनाएंगे सरकार

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। सपा की महिला विंग ने ताकत दिखाई। जिले भर से पहुंची थीं महिलाएं। पंचायत भवन फुल था। चार घंटे से ज्यादा चले सम्मेलन में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं पर चरचा हुई। किस तरह सपा उनके अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़ती है। किस तरह हर मंच पर महिला आरक्षण की वकालत हुई। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में सपा का साथ दें। दिल्ली में मुलायम की सरकार बनाएं।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज देखकर एक बार लग रहा था कि सम्मेलन फ्लाप हो जाएगा। सपा के बड़े नेता भी स्वीकार करने लगे थे। लेकिन जैसे जैसे महिला कार्यकर्ताओं के जुलूस पहुंचते गए माहौल बनता गया। दोपहर को दो बजे तक पंचायत भवन फुल हो गया था। उसके बाद भी महिलाओं का पहुंचना जारी था। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि आज हर पार्टी लोगों को छल रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा करते हुए उनके लिए कई योजनाएं शुरू कीं। महिलाओं के लिए गलत भाषा का प्रयोग करने वाले मंत्री बर्खास्त किए गए। कई अफसर सस्पेंड हुए। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हैं। अपना अधिकार जानती हैं। देश की सामाजिक व्यवस्था में उनका बड़ा योगदान है। सपा हमेशा महिलाओं के अधिकारों को लेकर वकालत करती रही है। आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। पचास फीसदी आरक्षण की मांग की जाती रही। यहां दर्जा राज्यमंत्री हाजी इकराम कुरैशी, प्रदीप यादव के साथ पूर्व मेयर एसटी हसन, शारदा सिंह, जावेद अली खां, शुऐब हसन पाशा, अफरोज वारसी, हसीन जमाल, जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह सैनी, विनोद गुंबर, अतुल दुबे, संजीव चौधरी, सतपाल सिंह प्रधान, राजकुमार यादव, जयवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव और उबैद इकराम समेत तमाम लोग रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष राजेश कुमारी यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें