मुरादाबाद। बचपन बचाएंगे। बच्चों को स्नेह देंगे, वात्सल्य देंगे, दुलार देंगे। बच्चों की रक्षा करो जैसे नारे लगाते हुए लोगों का कारवां गुरुवार की शाम अंबेडकर पार्क से पीली कोठी तक पहुंचा। सभी के हाथ में कैंडल थी और उन्होंने शपथ ली कि बचपन बचाने का काम करेंगे।
चाइल्ड लाइन एवं बाल कल्याण समिति मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया। करीब 15-20 एनजीओ से जुड़े करीब 100 लोग मौजूद थे। मकसद समाज में बच्चों का बचपन बचाने का बोध कराना था। बच्चों का शारीरिक, मानसिक शोषण एवं उत्पीड़न से रक्षा करने का संकल्प समाजशास्त्री डा. विशेष गुप्ता ने दिलाया। कार्यक्रम का संयोजन चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर श्रद्घा सक्सेना ने किया। प्रमुख रूप से पादरी पाल सारस्वत, दीपक गोयल, मदालसा शर्मा, अनवर अली, मुकेश दिवाकर, विंसेंट राम, सोमेश, मुरारी, नवनीत विश्नोई, नवनीत जैन, एचआर सनी मौजूद रहे।