फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्तानों पर सजी नूर की महफिल

Fri, 17 May 2013 05:31 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। ख्वाजा अजमेरी के उर्स के साथ ही शहर के दो आस्तानों में भी नूर की महफिल सजाई गई। खुशहालपुर में आस्ताना-ए-दूल्हा मियां दुर्वेश पर 29वां उर्स जोशखरोश से मनाया गया। कव्वाली पर लोग झूम उठे। वहीं ईदगाह पर हजरत शाह मुकम्मल साहब के मजार पर नातिया कलाम की गूंज रही।
दूल्हा मियां दुर्वेश के मजार पर उर्स में शिरकत करने वालों का तांता लगा रहा। अकीदतमंदों के साथ ही खादिमों की तरफ से शानोशौकत के साथ चादरें पेश की गई। सज्जादानशीन लियाकत अली ने सभी हाजरीन के लिए फैज की दुआ कराई। कव्वाली की धूम रही। ‘चले भी आओ कि बंटती है यहां दीन की दौलत, दूल्हा मियां दुर्वेश के आस्ताने से’, कलाम पर लोग झूम उठे। निसार अहमद, श्यामलाल, अमर सिंह, प्रेमराज, मोहम्मद इस्माईल, नजाकत अली, मोहम्मद तसलीम, मुकम्मिल, करीमुद्दीन, चेतराम, जीशान मलिक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं ईदगाह स्थित हजरत शाह मुकम्मल साहब का उर्स गुरुवार से शुरू हुआ। दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। चादरपोशी की गई। मुरादें मांगी। रात को हम्द ओ नात फाउंडेशन की ओर से नातिया महफिल सजाई गई। शायर मुजाहिद फराज, तनवीर उस्मानी, जाहिद इरफानी, मेराज अनवर ने बारगाहे रिसालत में कलाम से नजराना पेश किया। अध्यक्षता मंसूर उस्मानी और संचालन शाहिद अली कुद्दूसी व डा. आसिफ अली ने किया। उर्स में जंगे आजादी के मुजाहिद सैयद एहसान अली व अन्य को श्रद्घांजलि भी अर्पित की गई। सज्जादानशीन अहमद कमाल और शिबली मियां ने शाह मुकम्मल साहब की जिंदगी पर रोशनी डाली। अजीम अर्शी, असद मौलाई, सैयद मोहम्मद हाशिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहलवान शाह का उर्स 20 से
मुरादाबाद। लाजपतनगर में आस्ताना ए आलिया हाफिज सैयद बाकिर अली शाह पहलवान शाह का उर्स 20 मई से शुरू होगा। सज्जादानशीन हाफिज इफ्तेखार हुसैन साबरी ने चार दिवसीय उर्स के कार्यक्रम 20 की सुबह कुरानख्वानी के साथ शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें