फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंती छटा में नहाया रेलवे स्टेडियम

Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमाें की धूम रही। रेलवे स्टेडियम में हुए आयोजन अनेक प्रतियोगिताएं कराई गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम सुनील माथुर रहे। स्काउट गाइड ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। प्राचार्य मणिराम ने विद्यालय और विद्यार्थियों की उपलब्धि के बारे में बताया। छात्र छात्राआें मार्च पास्ट किया। छात्राओं ने फिल्मी और लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। होली नृत्य ने पूरे स्टेडियम में धूम मचा दी। ऐसा लगा कि वसंत पंचमी के मौके पर पूरे स्टेडियम में होली खेली जा रही हो। हर ओर पीले फूल बिखर रहे थे। इस नृत्य में पूनम कपूर, कल्पना अग्रवाल, रीता तोमर और अंजलि आदि ने धूम मचाई। इसके बाद छात्र छात्राओं ने रेस में प्रतिभाग किया। जिसमें सौ मीटर, चार सौ मीटर और चार सौ मीटर रिले रेस कराई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद छात्रों के मानसिक शारीरिक और शैक्षिक विकास के महत्वपूर्ण हैं। इससे चारित्रिक विकास, नेतृत्व क्षमता और देश समाज सेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य एसए खान, जया तिवारी, एके शर्मा, डा. अमिताभ शर्मा, एसके दीक्षित और एसके जैन का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें