फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत का संग्राम 21 को, सजीं सेनाएं

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए एक बार फिर सेनाएं सज गई हैं। 21 जनवरी को मतदान होगा जिसमें 34 जिला पंचायत सदस्य हिस्सा लेंगे। उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी। जिला प्रशासन ने उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट जिला पंचायत अध्यक्ष गुलनाज अकबर के विश्वास हार जाने के कारण खाली हुई है।
पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन की पुत्री गुलनाज अकबर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने के लिए सपा विधायक हाजी रिजवान की अगुवाई में मुहिम शुरू हुई थी। पहली बार अविश्वास प्रस्ताव में गुलनाज हार गई थीं। शासन ने जिलाधिकारी को अध्यक्ष का नामित कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी संजय कुमार ने उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 13 जनवरी से नामांकन पत्र खरीदे जा सकेंगे। 15 जनवरी को कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में दोपहर 11 से तीन बजे नामांकन होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 जनवरी को नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। 21 जनवरी को पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ तेजी से शुरू हो गई है। इस मतदान मेें 34 जिला पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिस तरह से कुंदरकी विधायक ने गुलनाज को हटाने की मुहिम की अगुवाई की है। उससे ये तय है कि प्रत्याशी चयन में उनकी राय महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें