फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचों के बल पर स्क्रैप कारोबारी से लाखों लूटे

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। संभल रोड पर चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर शहर के एक स्क्रैप कारोबारी से साढ़े चार लाख कैश, कार और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पीटा और चाकू से वार किए। राहगीरों के आने पर बदमाश उन्हें सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायल कारोबारी को पहले जिला अस्पताल भेजा, बाद में उन्हें कासमास अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना रात करीब 11 बजे की है। गलशहीद के प्रिंस रोड पर रहने वाले स्क्रैप कारोबारी तंजीम खान पुत्र मो. मुस्तकीम संभल में माल का आर्डर देने गए थे। करीब नौ बजे वह अपनी आल्टो कार से वापस मुरादाबाद के लिए चले। संभल रोड पर मैनाठेर थाना अंतर्गत गागन की पुलिया के पास चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। पहले तो उनके पास से नगदी और मोबाइल लूटा और फिर कार की चाबी निकालकर उसे भी ले जाने लगे। तंजीम ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू से हमला किया। दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर वार किए। इससे तंजीम बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। इसी बीच राहगीरों की आहट हुई। बदमाश तंजीम को सड़क किनारे छोड़ उनकी कार में सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से कासमास ले गए। भाई नदीम ने बताया कि वह अकेले लौट रहे थे। पहले एक नौकर को साथ ले जाने की सोच रहे थे। साढ़ूू बब्बन ने बताया कि तंजीम ने माल का आर्डर देने के बाद करीब साढ़े चार लाख रुपये पेमेंट भी ली थी। थाना पुलिस ने अस्पताल में ही परिजनों की ओर से तहरीर ले ली। उच्चाधिकारियों ने घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें