फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कालेज छात्र संघ अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ीं

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कालेज छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बृहस्पतिवार की रात को वेव के पास गोली लगने से घायल हुए भूपेश जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गजेंद्र ने अपने साथियों के साथ हमला किया था। जबकि गजेंद्र ने कहा है कि वह भूपेश को जानता तक नहीं। यह उसके खिलाफ एक साजिश है।
तेइस वाहिनी पीएसी मेें रहने वाला भूपेश जोशी बुधवार की रात को वेव मॉल रोड पर घायल अवस्था में मिला था। उसे गोली मारी गई थी। गोली पार निकल गई थी। भूपेश को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। इत्तला पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। भूपेश ने जो अफसरों को बयान दिया था उसमें कहा था कि हिंदू कालेज के छात्र संघ चुनाव में उसने अर्जुन चौधरी का इलेक्शन लड़ाया था। इस पर गजेंद्र रंजिश मानने लगा। बृहस्पतिवार को भूपेश ने गजेंद्र चौधरी और उसके साथी चंकित के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी है। उधर गजेंद्र चौधरी ने कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है। वह कल पहली बार अपने गांव गया था। उसके तमाम दोस्त इसके गवाह है। गजेंद्र ने पुलिस अफसरों से भी कहा है कि उसे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जुलूस में फायरिंग पर भी हुआ था केस
मुरादाबाद। हिंदू कालेज छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी पर विजयी जुलूस में फायरिंग का आरोप भी लगा था। बुधबाजार चौकी इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि छात्रों ने पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें