फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल को लेकर अजीतपुर में विवाद

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। धार्मिक स्थल तोड़ने को लेकर अजीतपुर में विवाद हो गया। विरोध में एक समुदाय के लोग सड़क पर आ गए। उत्तेजित लोगों ने एक दीवार कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही वहीं धरने पर बैठ
विज्ञापन

गए। सूचना के बाद पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत किया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर में एक समुदाय के लोग सड़क पर आ गए। बंद हो चुके एक कारखाने के सामने यह कहकर हंगामा करने लगे कि कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल से छेड़छाड़़ की है। कुछ ही देर में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इस बीच हंगामा कर रहे लोगों ने नव निर्मित दीवार का कुछ हिस्सा क्षतिग्नस्त कर दिया। उसके अंदर देखा तो धार्मिक स्थल क्षतिग्नस्त पड़ा था। यह देखकर लोगों का गुस्सा और भड़क गया। विरोध में वह वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कारखाने के अंदर काफी पुराना धार्मिक स्थल था। कारखाने मालिक ने यह कहकर बाउंड्री कराई थी कि धार्मिक स्थल से कोई छेड़़छाड़ नहीं की जाएगी। लेकिन, धार्मिक क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लोगों का गुस्सा जब और भड़कने लगा तो किसी ने सिविल लाइंस पुलिस और अधिकारियों को खबर कर दी।
सूचना के बाद एसडीएम सदर, सिओ सिटी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों का भी घिराव किया। बाद में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगर धार्मिक पुराना है तो उसका दोबारा निर्माण कराया जाएगा। धार्मिक स्थल तोड़ने वालों केखिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के इस आश्वासन पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें