फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ पुलिस ने पकड़ी असलहा फैक्ट्री

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। कांठ थाना पुलिस ने उमरी गांव के जंगल में असलहा फैक्ट्री पकड़ी। मौके से तीन युवक गिरफ्तार हुए। भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे व बंदूक और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद हुए। पकडे़ गए युवकों में से एक मैनाठेर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके ऊपर लूट, चोरी, डकैती के कई मामले दर्ज हैं।
गुुरुवार सुुबह पुलिस को सूचना मिली कि उमरी गांव में करूला नदी के पास कुछ लोग झोपड़ी में अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना पर एसओ शिशुपाल ने फोर्स के साथ छापा मारा। मौके से नौशाद पुत्र आबिद निवासी मैनाठेर, अशरफ पुत्र जाहिद और मुजिफ पुत्र अहमद हुसैन निवासी उमरीकलां को गिरफ्तार कर लिया गया। झोपड़ी में से दो बंदूक, चार तमंचे और करीब एक दर्जन अधबने हथियार बरामद हुए। हथियार बनाने के लिए ड्रिल मशीन, स्प्रिंग, ट्रेगर, लीवर, बाक मशीन आदि भी मिली। पुलिस के अनुसार छापे के दौरान दो युवक इदरीश निवासी कटघर व फरीद निवासी बिजनौर भी थे, लेकिन वह पुलिस को देखकर कुछ असलहे लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया नौशाद मैनाठेर का हिस्ट्रीशीटर है। 13 साल पहले सैदनगली थाना क्षेत्र में हुई एक लूट के बाद वह पकड़ा गया था। तब उसके पास से करीब 85 लाख रुपये बरामद हुए थे। एसपी ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि कप्तान ने टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें