मुरादाबाद। सवाल सिर्फ अपना नहीं बल्कि अपने कालेज और संकुल की नाक का था। तैयारी पूरी थी फिर भी खामी न रह जाए इसलिए मैदान में अपनी बारी से पहले खुद को पूरे समय वार्मअप कर खुद को तैयार करते रहे। माइक पर नाम पुकारा गया तो रबर गेंद की तरह उछलते हुए मैदान पर पहुंचे। हौसले से भरपूर इन खिलाड़ियों का दमखम देख मैदान के बाहर मौजूद छात्र सीटियां बजाकर उनकी हौसलाफजाई में जुटे रहे। एक-एक मेडल के लिए इन खिलाड़ियों ने संघर्ष करते हुए खुद को साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
सोनकपुर स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का जोश और जज्बा देखते ही बना। संचालन वंश बहादुर सिंह कर रहे थे और प्रमुख रूप से मेजर डा. देवेंद्र सिंह, डा. ब्रजलाल सिंह यादव, डा. अजीत गुप्ता, डा. पीके अग्रवाल, कैप्टन सुदेश कुमार भटनागर, देशकांत त्यागी, डा. प्रदीप शर्मा, रविदत्त शर्मा जिलाध्यक्ष माशिसं, आशा पंत महामंत्री, वंदना सक्सेना, मधुबाला त्यागी, वीर सिंह, केके शर्मा, विक्रम सिंह, कृपा शंकर, रविंद्र सिंह यादव, सुखवीर सिंह, नरेश कुमार, दिनेश सिंह यादव, मीनू, अनुराधा आदि पीटीआई का सहयोग रहा। सुबह से शुरू हुई प्रतियोगिता देर शाम तक चली।
उम्र और कालेज विवाद पर रुका परिणाम
गुरुवार को प्रतियोगिता के अंतिम चरण में 110 मीटर पगबाधा दौड़ के विजेता मो. वसीम को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। किसी ने कमेटी में शिकायत दर्ज करवाई कि वसीम अंडर- 19 नहीं है और दर्शाया गया मदन स्वरूप इंटर कालेज हरियाणा का वह छात्र नहीं है। यह कालेज कुंदरकी संकुल से है। कमेटी ने उक्त स्कूल के प्रधानाचार्य, कोच आदि का नाम पुकारा लेकिन उस समय तक सभी जा चुके थे जिस पर उक्त प्रतियोगिता का परिणाम रोक दिया गया। अयोजक हिमांशु यादव ने बताया शुक्रवार सुबह 9 बजे तक का वक्त खिलाड़ी को दिया गया है। उसे अपनी ओरिजनल मार्कशीट पेश करनी होगी। साथ ही कालेज से वास्तविक टीसी मांगी गई है। यदि यह नहीं मिलती तो दूसरे नंबर पर आए खिलाड़ी को प्रथम घोषित कर दिया जाएगा।
दूसरे दिन भी सुगंधा के नाम दो गोल्ड
पहले दिन 800 मीटर में गोल्ड पदक पाने वाली आकांक्षा विद्यापीठ की सुगंधा ने दूसरे दिन 5000 मीटर दौड़ एवं 1500 मीटर वाक में दो गोल्ड पदक हासिल किए। पिछले दिनों इलाहाबाद में हुई इंदिरा मैराथन में कैश प्राइज जीत चुकी सुगंधा ने जनवरी में बंगलौर में हुई स्कूल नेशनल प्रतियोगिता के 300 मीटर दौड़ और वाक रेस में भी गोल्ड जीत चुकी हैं।
घोषित परिणामों पर एक नजर
सीनियर
100 मीटर दौड़ मो. मौहज्जम अली तस्लीमा इंटर कालेज
भाला फेंक अवनीश कुमार गांधी स्मारक इं.का.
हैमर थ्रो फैय्याज महर्षि दयानंद इं.का.
चक्का फेंक अरुण कुमार किसान इं.का.
ऊंची कूद मो. मोईन शांति देवी इं.का.
1500 मी. दौड़ आरिफ खान आकांक्षा विद्यापीठ इं.का.
200 मी. दौड़ मौहज्जम अली तस्लीमा इं.का.
110 मी. पगबाधा मो. वसीम मदन स्वरूप इं. का.
400 मी. पगबाधा मो. दानिश मुसलिम इं.का.
5000 किलोमीटर आरिफ खान आकांक्षा विद्यापीठ इं.का.
जूनियर
100 मी. दौड़ मो. उवैश किसान इं.का.
भाला फेंक विकास कुमार किसान इं.का.
हैमर थ्रो गौरव चौहान जीजी हिंदू इं.का.
3000 मी. दौड़ अजब सिंह स्वामी श्रद्घानंद
चक्का फेंक गोलिंद कुमार गांधी स्मारक इं.का.
ऊंची कूद अरविंद कुमार आदर्श वि.मं.इं.का.
200 मी. दौड़ बाबर अली आदर्श वि.मं.इं.का.
1500 मी. दौड़ अंकुल चौधरी रामरतन इं.का.
100 मी. पगबाधा दिपेश कुमार महाराजा अग्रसेन इं.का.
सब जूनियर
100 मी. दौड़ मो. फरमान मदन स्वरूप इं.का.
चक्का फेंक मो. फरमान उपरोक्त
ऊंची कूद जीशान अली संत पैट्रिक हा.
200 मी. दौड़ मो. आलिम मदन स्वरूप इं.का.
80 मी. पगबाधा बिलाल हुसैन चित्रगुप्त इं.का.
सीनियर वर्ग बालिका
5 किमी. वाक प्रियंका राजपूत मैथोडिस्ट ग.इं.का.
5000 मी. दौड़ सुगंधा आकांक्षा विद्यापीठ क.इं.का.
ऊंची कूद ज्योति बिहारी आदर्श क.इं.का.
200 मी. दौड़ आंशी रस्तोगी मैथोडिस्ट ग.इं.का.
त्रिकूद रहनुमा जीजीआईसी
हैमर थ्रो ज्योति मैथोडिस्ट ग.इं.का.
चक्का फेंक लक्ष्मी आर्य बल्देव आ.क.इं.का.
1500 मीटर सुगंधा आकांक्षा विद्यापीठ क.इं.का.
भाला फेंक कौशल कुमारी शिवहरि जीजीआईसी ठाकुरद्वारा
100 मी. पगबाधा ज्योति राजपूत मैथोडिस्ट ग.इं.का.
400 मी. पगबाधा ज्योति राजपूत उपरोक्त
जूनियर वर्ग
3000 मी. दौड़ हिमानी रामचंद्र शर्मा इं.का.
हाई जंप हिना मैथोडिस्ट ग.क.इं.का.
त्रिकूद काजल तिवारी आर्य क.इं.का.
200 मीटर बब्बो सर्वोदय क.इं.का.
चक्का फेंक हिना मैथोडिस्ट ग.क.इं.का.
भाला फेंक स्वाति शिवहरि
1500 मीटर हिमानी रामचंद्र शर्मा क.इं.का.
100 मी.पगबाधा आंशी कौशल्या इं.का.
सब जूनियर बालिका वर्ग
ऊंची कूद प्रतीक्षा एसबीएम
200 मी. दौड़ निकिता आदर्श विद्या मंदिर
चक्का फेंक ज्योति कौशल्या क.इं.का.
80 मी.पगबाधा अरमाना अल्वी मैथोडिस्ट ग.क.इं.का.