फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के सामने होटलों पर पड़े छापे

Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। होटलों पर घटिया मसालों के इस्तेमाल की शिकायतें अरसे से गूंज रही हैं। साफ सफाई पर भी सवाल उठते रहते हैं। बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने स्टेशन के सामने होटलों पर छापामारी की। यहां से मिर्च पाउडर, हल्दी, पनीर और दाल के सैंपल भरे गए। बुद्धि विहार में भी एक प्रोविजन जनरल स्टोर पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

शहर और आसपास के इलाकों में चल रहे होटल व ढाबों के खाने की गुणवत्ता पर अरसे से सवाल उठ रहे हैं। घटिला मसालों के इस्तेमाल की सूचनाएं भी प्रशासनिक अफसरों तक पहुंची हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई थी। बृहस्पतिवार को फूड इंसपेक्टरों की टीम ने स्टेशन के सामने वाले होटलों पर चेकिंग की। खाने की गुणवत्ता को परखा गया। यहां रखे मसालों के सैंपल भरे गए हैं। सीनियर फूड इंसपेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि कुल पांच नमूने भरे गए हैं। मिर्च पाउडर के 2, हल्दी पाउडर का एक, पनीर का एक और अरहर की दाल का एक। आवास विकास बुद्धि विहार कालोनी में एक प्रोविजन स्टोर पर भी छापा मारा गया। यहां से भी दाल का सैंपल भरा गया है। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कार्रवाई की जाएगी। अफसरों का कहना है कि लगातार अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें