फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बाइन शूटिंग में मेजबान 23 वीं वाहिनी ने मारी बाजी

Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कांठ के मतलबपुर फायरिंग रेंज पर आयोजित की जा रही पांच दिवसीय 16 वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन एलार्म इफिलियेंसी एवं रायफल, रिवाल्वर,पिस्टल, सेंटर फायर पिस्टल, बिग वोर प्रौन कार्वाइन एवं शूटिंग प्रतियोगता के अंतिम दिन कराई गई कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता में भी मेजबान 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम ने 125 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 103 अंक प्राप्त करके द्वितीय और 06 वीं वाहिनी आरआरएफ मेरठ ने 88 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बता दे कि एफिसियेंसी रेस प्रतियोगिता में मेजबान 23 वी वाहिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया था। रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा में 24 वीं वाहिनी ने जबकि नई स्पर्धा और बिग बोर रायफल शूटिंग में 23 वीं वाहिनी ने प्रथम स्थान पाए थे। रिवाल्वर/ पिस्टल में 24 वीं वाहिनी प्रथम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम 23 वीं वाहिनी पीएसी के प्रागंण में प्रतियोगिता का समापन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक कुमार टण्डन सेना नायक 23/24वीं वाहिनी पीएसी ने विजेता और उप विजेयता टीमों को पुरस्कार भेंट किए। इसी के साथ टीमों को चल बैंजंती प्रदान की गई। समापन समारोह में 23 वीं वाहिनी के उपसेना नायक जगमोहन शर्मा, 24 वीं वाहिनी उपसेनानायक राजेश कृष्ण, 24वीं वाहिनी के सहायक सेना नायक डीके कैन, शिविरपाल सुरेश कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक वीरपालसिंह, पीसी सुमेरसिंह, एसआईएमटी शेषपाल यादव, एसआई मुन्ने सिंह, आरएसओ राजेंद्र सिंह, प्रतियोगता निर्णायक मंडल के मनोज कुमार बिष्ट, बिजेंद्र सिंह राणा, नीरज कुमार, लक्ष्मण सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें