फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर के गांव में बदमाशों का आतंक

Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के जैतिया शाहदुल्लापुर गांव में मंगलवार की रात घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने चार घरों में लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

जैतिया शाहदुल्लापुर गांव में मंगलवार की रात करीब बाहर बजे आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। सबसे पहले बदमाश जयपाल के घर में घुसे। जयपाल को तमंचे की नोक पर सोने के कुंडल, चांदी की चेन, दो सौ रुपए की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश महिपाल के घर में घुस गए। यहां से ढाई हजार रुपए, चेन, कपड़े लूट लिए गए। मेंहदी हसन के घर से बदमाशों ने कपड़े और बर्तन लूट लिए। चंद्रपाल के घर से बदमाशों ने दस हजार की नकदी व चेन लूट ली। इस दौरान चंद्रपाल से बदमाशों ने मारपीट भी की। इस दौरान बदमाश सभी घरों में घर के सदस्यों को बंद करते गए। भोर में ग्रामीणों को लूटपाट की जानकारी आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों का कहना है पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर कटघर ने ऐसी किसी सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें