फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क हो खराब तो न करें एटीएम का इस्तेमाल

Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। एटीएम के इस्तेमाल करते समय जरा सी चूक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। खासकर जब सर्वर डाउन चल रहा हो तो लेनदेन कतई न करें। ऐसी स्थिति में मशीन किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन करती नहीं लेकिन खाते में कैश निकासी की एंट्री जरूर हो जाती है।
विज्ञापन

एटीमए मशीन का सर्वर का डाउन होना इन दिनों शहर में आम है। आए दिन हर पांचवें छठे एटीएम मशीन का सर्वर डाउन रहता है। कभी कभी एटीएम से पैसे निकालने गए लोग सर्वर डाउन रहने की स्थिति मिनी स्टेटमेंट और बैलेंस चेक करते हैं। इस दौरान सर्वर डाउन होने की स्थिति में हजारों रुपये ट्रांजक्शन का हवाला मशीन देती है। जबकि सच्चाई यह होती है कि ग्राहक को एक रुपया भी मशीन से हासिल नहीं होता है। इसकी शिकायत करने पर बैंक लंबी प्रक्रिया से गुजरता है। रुपये ग्राहक को नहीं मिलने और मशीन में ही पड़े रहने की पुष्टि होने के बाद ही बैंक ग्राहक के खाते में वह रकम ट्रांसफर करता है।
विज्ञापन


सावधानी-
सर्वर डाउन हो तो मिनी स्टेटमेंट, बैंलेंस चेक करने की भूल न करें
समस्या आने पर बैंक से फौरी तौर पर टौल फ्री नंबर पर संपर्क कर शिकायत करें-
जिस बैंक ने कार्ड जारी किया है उसके पास 30 दिनों के भीतर लिखित शिकायत भी अवश्य करें।
शिकायत की पुष्टि होने के 12 दिनों के भीतर रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिये जाएंगे।
यदि बैंक 12 दिनों के भीतर नहीं रकम नहीं लौटता है तो वह प्रतिदिन 100 रुपये ग्राहक को पेनाल्टी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें