फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से लापता हुईं एटा की वृद्धा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद (ब्यूरो)। घर से सैकड़ों मील दूर इबादत के लिए अमरोहा आया एक वृद्ध दंपति मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बिछड़ गया। एटा के रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी की पत्नी पिछले पांच दिन से लापता है। दंपति को यहां ट्रेन बदलनी थी लिहाजा वह स्टेशन पर उतरकर खाना खाने के लिए स्टेशन के सामने वाले होटल पर पहुंचे थे। वहीं से वृद्धा अचानक गायब हो गई। महिला की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं है। रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी पत्नी की फोटो हाथ में लेकर उनकी तलाश में भटक रहे हैं।
विज्ञापन

एटा जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र में गिरौरा गांव निवासी राजबहादुर (73) रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी हैं। राजबहादुर ने बताया कि उनकी पत्नी मछला देवी (70) की मानसिक स्थिति कुछ गड़बड़ है। उन्हें किसी ने बताया था कि अमरोहा में स्थित एक प्राचीन दरगाह में इबादत करने से उनकी पत्नी की हालत ठीक हो सकती है। लिहाजा यह वृद्ध दंपति सात मई को घर से अमरोहा पहुंचे। दरगाह में मत्था टेकने के बाद आठ मई को दोनों वापस एटा को चल दिए। राजबहादुर के मुताबिक मुरादाबाद तक वह पैसेंजर ट्रेन से आए। आठ मई की रात तो उन्हें यहां से ट्रेन बदलनी थी। ट्रेन में देर थी लिहाजा दंपति खाना खाने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल पर चले गए। बकौल राजबहादुर वह पानी लेने को उठे तो पत्नी गायब थीं। तभी से वह मछला देवी की तलाश में भटक रहे हैं। उनका कहना है कि जीआरपी और पुलिस दोनों ने उन्हें टरका दिया। कोई उनकी मदद करने को तैयार नहीं है। बताते बताते वह फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें