फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद मुस्लिम डिग्री कालेज में सामूहिक नकल

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद। डिग्री परीक्षा में धांधली का खेल कोई नया नहीं है। आए दिन कोई न कोई मामला प्रकाश में आता रहा है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए स्थानीय स्तर पर गठित सचल दस्तों की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगा। रुहेलखंड विश्व विद्यालय के सचल दस्ता ने मुरादाबाद के हमीद मुसलिम डिग्री कालेज उमरीकलां में सामूहिक नकल पकड़ी गई। इसके अलावा बिजनौर एवं जेपीनगर के परीक्षा केंद्रों में भी गड़बड़ियां मिली। सचल दस्ता प्रभारी ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट कुलपति को भेजी है।
विज्ञापन

डिग्री कालेजों में परीक्षाएं चल रही हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए रुहेलखंड विवि से लेकर स्थानीय स्तर तक सचल दस्ते गठित किए गए हैं। मगर, उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। गुरुवार को बरेली यूनीवर्सिटी के सचल दस्ता प्रभारी एवं हिंदू कालेज के चीफ प्राक्टर डा. अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने उमरीकलां के हमीद डिग्री कालेज में आकस्मिक छापा मारा। जहां कक्षों में सामूहिक नकल पकड़ी गई। जिसका वजन तीन किलो बताया गया। इसके बाद बिजनौर के लालबहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय गुहावर, देवता स्नातकोत्तर महाविद्यालय मोरना, धर्मसिंह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट नूरपुर, हरिपाल शर्मा स्मारक महाविद्यालय नूरपुर, जेपीनगर के साहस डिग्री कालेज नौगवां सादात, डब्लूडीएम डिग्री कालेज फत्तेपुरमाफी में छापे मारे गए। बताया गया कि यहां भी गड़बड़ियां पाई गईं। सचल दस्ता प्रभारी डा. सिंह ने बताया कि कार्रवाई की संस्तुति करके रिपोर्ट कुलपति के लिए भेज दी गई है। टीम में केवीके कालेज के चीफ प्राक्टर उपदेश चौहान, हिंदू कालेज के डा. आरसी गुप्ता और राकेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें