फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों की बंदी के बाद खुला गोदाम का ‘जाम’

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। घंटों की बंदी के बाद गोदाम का ‘जाम’ खुल गया। मंगलवार की रात को गेहूं से लदे 250 ट्रक गोदाम से बाहर खड़े रहे। वजह थी तौल न हो पाना। जब बवाल बढ़ा तो प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और बुधवार की सुबह से तौल शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

स्टेट वेयर कारपोरेशन का गोदाम डींगरपुर में है। यहां क्रय केंद्रों से खरीदे जाने वाले गेहूं का भंडारण किया जा रहा है। गोदाम पर आने वाले गेहूं को क्वालिटी चेक करने के बाद ही लिया जाता है। क्वालिटी चेकिंग की जिम्मेदारी एफसीआई पर है। लेकिन मंगलवार को अचानक एफसीआई का चेकिंग स्टाफ हट गया था। जब चेकिंग नहीं हुई तो तौल भी बंद हो गई। जिससे गोदाम पर गेहूं लदे ट्रकों की लाइन लगती चली गई। ढाई सौ से भी ज्यादा ट्रक लाइन में लग गए थे। जब हंगामा बढ़ा तो प्रशासन तक सूचना पहुंची। रात को ही अफसर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से तौल शुरू कराई। जिलाधिकारी डा. हरिओम ने बताया कि एक आदेश के अनुसार चेकिंग स्टाफ हट गया था। उन्होंने विभाग के अफसरों से बात करके चेकिंग स्टाफ को दोबारा से तैनात करा दिया है और तौल का काम शुरू हो गया। बुधवार की सुबह आठ बजे से क्वालिटी चेकिंग के साथ ही गेहूं की तौल का काम स्टार्ट हो गया। दोपहर तक अधिकांश ट्रकों का गेहूं गोदाम में ले लिया गया था। अफसरों का कहना है कि इस गोदाम की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं। पुलिस अफसर भी दौरा करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें