फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : उत्साह बरकरार, 32 दिनों में सिर्फ 995 डोज बेकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में लोगों का उत्साह बरकरार है। इस उत्साह ने कोरोना वैक्सीन की डोज की बर्बादी पर लगाम लगाई है। दस मई से दस जून तक 32 दिनों में 995 डोज बेकार हुए है, जो सिर्फ 0.57 फीसदी है। डोज वेस्टेज में कमी की वजह रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, जागरूकता, कोवैक्सीन वॉयल के डोज से कटौती है। इससे पहले 16 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच 14 प्रतिशत डोजों का इस्तेमाल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

जिले 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। दूसरे चरण में 45 पार और 60 पार वालों को डोज लगाई गई। वहीं 10 मई से 18 पार वालों का टीकाकरण शुरू किया गया। जिले में सात जून तक 3.52 लाख डोज लगाई जा चुकी है। दूसरी लहर में तेजी से फैले संक्रमण के बीच शुरू किए तीसरे चरण में टीकाकरण को लेकर लोगों अधिक उत्साह देखने को मिला है। इससे वैक्सीन की डोज की बर्बादी में कमी आई है। आंकड़े भी यही बताते हैं। दस मई से दस जून तक जिले में 18 पार और 45 पार वालों को 173861 डोज लगाई लगाई। इन 32 दिनों में सिर्फ 0.57 डोज ही बेकार हुए हैं। महज 995 डोज का इस्तेमाल नहीं हो सका। डोज की बर्बादी में कमी आने से टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी ओर 16 जनवरी से 30 अप्रैल तक 14 फीसदी डोज बेकार हुए थे। जो करीब 24 हजार डोज थे।
- टीकाकरण अभियान में डोज वेस्टेज कम से कम हो इस पर जोर दिया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। डोज वेस्टेज में गिरावट आई है। दस मई से दस जून तक डोज वेस्टेज न के बराबर है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

डोज वेस्टेज में कमी ये प्रमुख कारण
- दूसरी लहर में कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी
- कोवैक्सीन वैक्सीन के वॉयल में डोज कम करना, पहले कोवैक्सीन के एक वॉयल में 20 डोज आते थे, अब 10 डोज आ रहे हैं
- टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होना
सात जून तक की टीकाकरण की स्थिति
- 352363 डोज का जिले में इस्तेमाल हो चुका है
- 298733 लोगों को पहली डोज लग चुकी है
- 53630 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें