फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी को आज मिलेंगे 917 जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीएसी को मंगलवार सुबह 917 जवान मिल जाएंगे। पीएसी की तीनों वाहिनी और पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

23वीं, 24वीं 9वीं वाहिनी और पुलिस लाइन में छह माह से पीएसी के लिए सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा था। आउट डोर, इंडोर व फाइल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 917 प्रशिक्षु सिपाही मंगलवार को पीएसी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पुलिस लाइन में एडीजी पीटीसी रवि जोसेफ लोक्कू 228 जवानों की परेड की सलामी लेंगे। 23 वीं वाहिनी पीएसी में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह 224 जवानों के पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे, जबकि नौवीं वाहिनी में 196 पीएसी जवान की परेड की सलामी आईजी पीएसी अमित चंद्रा लेंगे। 24 वीं वाहिनी में 269 पीएसी जवानों की परेड की सलामी एडीजी पीटीसी मुख्य अतिथि होंगे। पास आउट होने वाले जवानों को पीएसी वाहिनियों में आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें