फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल ही धूल... अब होने लगा डस्ट इंफेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीवर लाइन निर्माण से उड़ती धूल लोगों को बीमार कर रही है। जेल रोड से गुरहट्टी चौराहा तक बीते पांच महीने में चले निर्माण की वजह से यहां दुकानदारों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। लोग मास्क लगाकर या मुंह पर कपड़ा ढककर ही उड़ती धूल से गुजरते है। खासकर महिलाओं और बच्चों को ज्यादा दिक्कत होती है। डॉक्टर भी हवा में उड़ने वाले छोटे कणों को बेहद खतरनाक बताते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ी है। अस्थमा और एलर्जी के मरीज भी अधिक अस्पताल में आ रहे हैं। उन्हें बचाव की दवायें दी जा रही है। धूल के छोटे कणों के सांस के रास्तें अंदर जाने से सांस रोग की आशंका बढ़ती है। बता दें कि मौजूदा समय में जिगर कॉलोनी, सिविल लाइंस, कटघर, गुलाबबाड़ी, और दिल्ली हाईवे से जुड़े क्षेत्रों को सीवर लाइन का काम चल रहा है।

गुरहट्टी से जेल रोड पर पांच महीने से यहां निर्माण चल रहा है। मुझे धूल में ज्यादा रहने की वजह से एलर्जिक दिक्कत हुई है। डस्ट इंफेक्शन डॉक्टर ने डायग्नोस किया। मेरे जैसे बहुत से लोगों को यह समस्या हो रही है। - नीरज भाटिया, व्यवसायी
विज्ञापन


सभी एरिया में निर्माण की वजह से धूल ही धूल है। धूल के कण सांस के रास्ते अंदर जाने के बाद मुझे दिक्कत सी महसूस होती है। मास्क लगाकर ही चलने को मजबूर है। - सौरभ कुमार, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें