फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए 15 मार्च से बसों के बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

होली पर घर जाने वालों को बसों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रोडवेज बसों के फेरे 15 मार्च से बढ़ाने की तैयारी है। परिवहन विभाग ने रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करेगा। दिल्ली रोडवेज स्टेशन पर भी यात्रियों को मुरादाबाद रूट की गाड़ियों के बारे में बताने के लिए स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज के आरएम एसके शर्मा ने बताया कि दिल्ली, वाया बरेली लखनऊ और हल्द्वानी रूट के लिए सर्वाधिक यात्रियों का दबाव रहता है। इन रूट पर चलने वाली बसों के फेरों में इजाफा किया जा रहा है। ताकि यात्रियों को भटकना न पड़े। होली के त्योहार के लिए 15 मार्च से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जोकि होली तक जारी रहेंगे। होली पर रोडवेज की बसें स्थानीय रूट पर भी चलेंगी। संभल, चंदौसी, रामपुर और बिजनौर रूट पर बसें उपलब्ध रहेंगी। त्योहार पर लोकल सवारियों भी घरों की तरफ जाती हैं। रोडवेज का दावा है कि यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें