फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा बूथ, सबसे मजबूत ...

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मिशन 2019 में मोर्चे पर भेजने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने बूथ कमांडरों में जोश भरा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में सभी बूथ अध्यक्षों और पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का वास्तविक नायक है। उन्होंने पश्चिमी यूपी में हापुड़ के एक कार्यकर्ता से सीधे बात भी की। मुरादाबाद में भी जिला पंचायत सभागार में जोश से लबरेज भाजपाई इस महासंवाद कार्यक्रम में जुटे थे। हालांकि यहां कार्यकर्ताओं को थोड़ी मायूसी इस बात की रही कि काश पीएम यहां भी किसी कार्यकर्ता से सीधी बात करते।
विज्ञापन

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुुरुवार को पूरे देश में एक साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की थी। अपनी बात कार्यकर्ताओं के सामने रखने के बाद मोदी ने सबसे पहला सवाल त्रिपुरा की एक महिला कार्यकर्ता से लिया। इसके बाद उन्होंने हापुड़ के एक कार्यकर्ता से बात की। कार्यकर्ता ने पूछा कि पुराने वादे पूरे हो गए हैं तो अब आगे क्या लक्ष्य होगा। इस पर मोदी ने ब्लैक एंड व्हाइट और कलर टीवी का अंतर समझाते हुए कहा कि 2014 से 2019 तक बुनियादी जरूरतों को पूरा किया गया अब 2019 से 2024 तक आकांक्षाआें को पूरा करने का सफर होगा। मोदी के संदेशों पर भाजपाई बीच - बीच में तालियां बजाते रहे। मोदी ने कहा कि आज देश के जवान से लेकर किसान तक सभी को यह विश्वास है कि कुछ भी मुमकिन है। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जरा सी भी चूक भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को फिर से सरकार में आने का मौका दे सकती है। मोदी के संबोधन के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि उन्हें किस प्रकार आगे के कार्यक्रमों को चलाना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री देवराज सिंह, लोकसभा प्रभारी महेंद्र धनोजिया, लोकसभा संयोजक / महापौर विनोद अग्रवाल, हरि सिंह ढिल्लो, वीरपाल सिंह, राहुल शर्मा, नत्थू राम कश्यप, अनुराग सिंह, विद्याशरण शर्मा, संजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिश्रा, अमरीश गौतम, राजन गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें