फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल होंगे संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में शैक्षिक सुधार की एक और कवायद शुरू हो गई है। नए शिक्षा सत्र से मुरादाबाद जिले में 54 नए विद्यालयों का अंग्रेजी माध्यम से संचालन होगा। प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच प्राथमिक एवं एक-एक उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल होंगे। परिषद ने स्कूलों के चयन की गाइड लाइन जारी कर दी है।
प्रदेश में पहली बार मौजूदा शिक्षा सत्र से प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच स्कूलों का अंग्रेजी माध्यम से संचालन किया जा रहा है। स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हुआ है। अभिभावकों ने इसकी सराहना की है। चयनित स्कूलों में छात्र संख्या में भी वृद्धि हुई है। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद आगामी शिक्षा सत्र के लिए भी प्रत्येक ब्लाक में छह-छह नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालन के आदेश जारी हो चुके हैं। प्रदेश में पांच हजार प्राथमिक एवं एक हजार उच्च प्राथमिक स्कूलों का नए सत्र से अंग्रेजी माध्यम से संचालन होना है।
विज्ञापन


स्कूल चयन के लिए होंगे मानक
विद्यालय वयन के लिए छात्र संख्या, कक्षों की संख्या, शैक्षिक अवस्थापना सुविधा एवं फर्नीचर की उपलब्धता चयन का मुख्य आधार होगा। इसके अलावा सड़क मार्ग से स्कूल की दूरी, विद्युतीकरण, सामुदायिक सहभागिता भी इसमें अहम होगी। यदि एक परिसर में संचालित प्राथमिक स्कूल का चयन होता है तो उच्च प्राथमिक स्कूल भी अंग्रेजी में संचालित होगा।

ऐसे होगी शिक्षकों की तैनाती
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए परिषदीय स्कूलों से ही शिक्षकों का मेरिट के आधार पर चयन होगा। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों की तैनाती भी ग्रामीण इलाकों में चयनित स्कूलों में होगी। प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों की तैनाती चयन समिति करेगी। कक्षा एक से तीन शिक्षण कार्य अंग्रेजी और कक्षा 4 और पांच एवं उच्च प्राथमिक में हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा।
विज्ञापन


15 अप्रैल तक शिक्षकों की ट्रेनिंग
चयनित शिक्षकों की डायट में पांच पांच दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। 15 अप्रैल तक ट्रेनिंग पूरी होनी है। स्कूल चयन के बाद संबंधित ब्लाकों के जनप्रतिनिधि उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें